Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आज से बारिश से राहत, बढ़ेगी गर्मी:अधिकतम तापमान में हो सकती है 4-6 डिग्री की वृद्धि, 14 के बाद दिखेगा ज्यादा असर


झारखंड में शुक्रवार से बारिश से राहत की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान यहां अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले चार दिनों में गर्मी बढ़ेगी और कई जिलों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 14 अप्रैल के बाद गर्मी और उमस ज्यादा बढ़ने के असार है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया।
सर्वाधिक बारिश गोड्‌डा में दर्ज की गई
राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची शहर में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, सर्वाधिक बारिश 32.2 एमएम गोड्‌डा में दर्ज की गई। आंधी-बारिश और वज्रपात से हुआ नुकसान पिछले दो-तीनों में आंधी-बारिश और वज्रपात ने राज्य में जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा में सीआरपीएफ कैंप पर पेड़ गिरने से कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। वहीं, हजारीबाग के विष्णुगढ़ में आंधी के दौरान बिजली का पोल गिरने से प्याज बेच रही एक महिला की जान चली गई। जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ गिरने और फसलों को नुकसान की भी खबर है। खासकर सब्जी उगाने वाले किसानों को भारी क्षति हुई। मौसम के कारण सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित
मौसम के उतार-चढ़ाव ने हरी सब्जियों की कीमत बढ़ा दी है। मौसम के कारण स्थानीय उत्पादन घटने पर आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बीते एक सप्ताह में अधिकांश सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा असर नींबू पर पड़ा है, जिसकी कीमत 5 रुपए प्रति पीस से बढ़कर 10 रुपए तक पहुंच गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles