Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, चाईबासा सबसे गर्म:10 जिलों में पारा 35 डिग्री तक पहुंचने के आसार, पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम


झारखंड में अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय यहां अच्छी-खासी गर्मी महसूस की गई। लोग हल्के कपड़ों में नजर आए। दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भी अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इन जिलों में बढ़ेगा तापमान, सुबह-शाम हल्की ठंड देवघर, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम 30 से 31 डिग्री के आसपास रहेगा। रांची में तापमान 28/12 डिग्री के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 170 दर्ज किया गया है। जमशेदपुर में 33/15 डिग्री और AQI 154, धनबाद में 30/13 डिग्री और AQI 223, बोकारो में 32/13 डिग्री और AQI 150 तथा पलामू में 33/11 डिग्री तापमान के साथ AQI 170 रिकॉर्ड किया गया। सुबह और देर शाम कुछ जिलों में हल्की ठंड बनी रह सकती है। गुमला में अब भी ठंड का असर जहां राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी दस्तक दे रही है, वहीं गुमला में अब भी ठंड का असर कायम है। यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आज 9 डिग्री रहने की संभावना है। राज्य में फिलहाल यही एक जिला है जहां तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। घने जंगल और कच्चे मकानों की अधिकता के कारण यहां ठंड का प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक रहता है। अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी के बीच अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिम सिंहभूम में पारा 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री रहने की संभावना है। संथाल परगना के देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में 32 से 34 डिग्री तक तापमान जा सकता है। राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles