झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा लातेहार में 70.5 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि तेनुघाट में 22.4 मिमी बारिश हुई। दिन में तेज धूप के बाद देर रात रांची, रामगढ़, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य में 8 मई तक बारिश, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 5 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, गर्जन के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में गिरावट, कई जिलों में मौसम सुहाना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान कांके में 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और कोडरमा समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आंधी-तूफान से फसलों पर असर की आशंका मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने को कहा गया है। ओलावृष्टि और तेज हवा से खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ लाइन के प्रभाव से यह स्थिति बनी है। 6 और 7 मई को कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 8 मई के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
झारखंड में 5 दिनों के लिए यलो अलर्ट:8 मई तक बारिश-आंधी व वज्रपात, तापमान में आई गिरावट, कई जिलों में मौसम सुहाना