Thursday, August 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टीएमसी को झटका, 4 बैंक खातों में जमा 804 करोड़ रुपए के इस्तेमाल पर लगी रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. कलकत्ता हाईकोर्ट ने सरकारी बैंकों में खोले गये 4 बैंक अकाउंट्स के संचालन यानी ऑपरेशन पर रोक हटाने से इनकार कर दिया है, जिसमें पार्टी के 804 करोड़ रुपए जमा हैं. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई के दौरान बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी राहत से उसके (कोर्ट के) उस आदेश का उद्देश्य कमजोर होगा, जिसमें राजनीतिक दल को रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने की अनुमति दी गयी थी.

4 बैंक अकाउंट में जमा हैं 804 करोड़ रुपए

चारों खातों में करीब 804 करोड़ रुपए जमा हैं. अदालत ने निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद इस मामले पर फिर सुनवाई होगी. इससे पहले सभी पक्ष अपने-अपने रुख स्पष्ट करते हुए हलफनामे दाखिल करेंगे. न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने कहा कि चारों बैंक खातों के संचालन की अनुमति देने वाला एक और आदेश पारित करना उनके पिछले आदेश को ‘त्रुटिपूर्ण’ बना देगा.

क्या है 3 बैंक खातों से जुड़ा मामला?

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस भट्टाचार्य ने कहा कि 9 जुलाई के उनके आदेश में 3 अन्य खातों से राजनीतिक दल के रोजमर्रा के खर्चों का भुगतान और निपटारा करने के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है. ऐसे में इस केस में चारों खातों के संबंध में किसी और आदेश की आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: टीएमसी के बैंक अकाउंट में जमा 440 करोड़ फ्रीज ही रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला

टीएमसी ने कोर्ट में दी ये दलील

तृणमूल ने सरकारी बैंकों के 4 खातों को ऑपरेट करने की अनुमति मांगी थी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने इन अकाउंट्स से पैसे की निकासी पर रोक लगा दी थी. पार्टी का दावा है कि खातों पर रोक लगाने से संबंधित प्राथमिकी में कुछ खामियां हैं.

बंगाल सरकार ने कहा- पुलिस को जांच जारी रखने की अनुमति दें

पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि आपराधिक मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की गयी है. उसने कोर्ट से अनुरोध किया कि पुलिस को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दी जाये. बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के साइबर अपराध थाने की ओर से जांच से संबंधित एक रिपोर्ट भी अदालत में पेश की गयी.

ये भी पढ़ें: किसको लगा 440 करोड़ का झटका! तृणमूल कांग्रेस के 3 बैंक खातों से पैसे निकालने पर लगी रोक

ममता बनर्जी गुट ने 7 जुलाई को दाखिल की थी याचिका

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने 7 जुलाई 2026 को पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ द्वारा 4 बैंक खातों पर रोक लगाने के फैसले को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकरो्ट का रुख किया था. राज्य पुलिस ने इससे पहले प्राइवेट बैंक में तृणमूल के 3 अकाउंट्स से पैसे निकालने पर भी रोक लगा दी थी, जिसे पार्टी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. इन तीनों अकाउंट्स में 440 करोड़ रुपए जमा हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ईडी का एक्शन : तृणमूल के 3 बैंक खातों में जमा 440 करोड़ रुपए फ्रीज, टीएमसी ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

The post टीएमसी को झटका, 4 बैंक खातों में जमा 804 करोड़ रुपए के इस्तेमाल पर लगी रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles