Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

टीचर नीड असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए 515 शिक्षक

रांची| कांके प्रखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर टीचर नीड असेसमेंट (TNA) परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरसंडे में कराई गई, जिसमें कुल 524 शिक्षकों में से 515 ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रांची और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रांची ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विभागीय स्तर पर इसे शिक्षकों के क्षमता निर्माण की संगठित पहल बताया गया। टीएनए के जरिए शिक्षक अपना आत्म-मूल्यांकन कर सकेंगे और बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जरूरतें पहचान पाएंगे। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण से जोड़ने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles