Home india टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी...

टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे

0
टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे

Rahul Arunoday Banerjee Death News: बांग्ला फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर है. लोकप्रिय अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी रविवार को समुद्र में डूब गये. जैसे ही राहुल की मौत की सूचना आयी, टॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी. सोमवार को दीघा स्टेट जनरल अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कांथी के एएसपी (ग्रामीण) अतीश विश्वास ने कहा कि यह डूबने से मौत का मामला लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा.

‘भोले बाबा पार करेगा’ की दीघा में चल रही थी शूटिंग

राहुल अरुणोदय बनर्जी पिछले कुछ दिनों से धारावाहिक ‘भोले बाबा पार करेगा’ की शूटिंग के लिए दीघा में थे. रविवार को सुबह से शूटिंग चल रही थी. अपराह्न करीब 3 बजे पैकअप कर दिया गया. इसके बाद राहुल बिना किसी को बताये समुद्र की ओर चले गये.

5:30 बजे साथियों ने समुद्र से शव को बाहर निकाला

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद वह समुद्र में डूब गये. काफी देर तक टीम को इसका पता नहीं चला. काफी देर तक जब राहुल नजर नहीं आये, तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की. शाम 5:30 बजे के करीब तकनीशियनों ने उनका शव समुद्र से बाहर निकाला.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दीघा स्टेट जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषत किया

समुद्र से बाहर निकाले जाने के बाद राहुल को दीघा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से पूरी यूनिट और फिल्म जगत के लोग दुखी हैं.

राहुल अरुणोदय बनर्जी का ऐसा रहा सफर

43 साल के राहुल का जन्म 1983 में कोलकाता में हुआ था. उनके पिता जाने-माने नाटककार थे. उन्हीं के मार्गदर्शन में राहुल ने ‘राज दर्शन’ नामक नाटक से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टेलीविजन में अपनी पहचान बनायी. राहुल को फिल्म ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’से पहचान मिली. इसी फिल्म ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया. राहुल अरुणोदय बनर्जी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया. उन्होंने वर्ष 2010 में अभिनेत्री प्रियंका सरकार से विवाह किया था. हाल के समय में उनका पॉडकास्ट भी काफी लोकप्रिय हुआ था.

फिल्म जगत के लोगों ने शोक जताया

  • फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने इस दुखद घटना पर शोक जताया है. निर्देशक और अभिनेता राज चक्रवर्ती ने कहा कि राहुल मेरे बेहद करीब थे. यह खबर सुनकर विश्वास ही नहीं हो रहा.
  • प्रसिद्ध फिल्मकार गौतम घोष ने इसे बांग्ला फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

इसे भी पढ़ें

Abhishek Chatterjee Death: नहीं रहे बंगाली सिनेमा के एक्टर अभिषेक चटर्जी, दुनिया को कहा अलविदा

कमरे में फंदे से लटका मिला अभिनेत्री का शव

The post टॉलीवुड में मातम : ‘चिरोदिनी तुमी जे आमार’ फेम राहुल अरुणोदय बनर्जी दीघा के समुद्र में डूबे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version