Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक ने ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, पति की गयी जान, पत्नी-बच्चा घायल

ट्रक ने ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, पति की गयी जान, पत्नी-बच्चा घायल

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र थावे एनएच 531 के चौरव गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर मार दी. इससे स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानिय लोगों की मदद से तीनों घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो पर सवार तीनों लोग इलाज कराकर गोपालगंज अपने घर मछागर, थाना मीरगंज लौट रहे थे. घायलों में मछागर गांव के निवासी रामप्रवेश प्रजापति उनकी पत्नी मनीषा देवी और चार वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार बताये गये हैं, हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गये और उसमें सवार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान राम प्रवेश प्रजापति की मौत हो गयी, वहीं उनकी पत्नी और बच्चे का इलाज जारी है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. वहीं नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि ट्रैक्टर व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है जबकि ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया. मामले की जांच की जा रही है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles