Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवती की मौत:धनरूआ थाना पुलिस ने पहचान के लिए शुरू की जांच


धनरूआ थाना क्षेत्र के नीमा के पास मंगलवार शाम एक अज्ञात युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। युवती की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवती के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना गंभीर था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच सूचना मिलने पर धनरूआ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन युवती की पहचान से जुड़ी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास धनरूआ थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवती की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई युवती को पहचानता हो तो तुरंत सूचना दे। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles