मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह हादसा चकिया रेलवे स्टेशन के संपर्क संख्या 136 के उत्तर और रेलवे प्लेटफॉर्म के दक्षिणी छोर के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान करने की अपील की है। आसपास के थाना क्षेत्रों में भी जानकारी भेजी गई है, ताकि शव की जल्द शिनाख्त हो सके। जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत:मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा, पुलिस पहचान में जुटी