पूर्णिया में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। लाश ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिली है। शव मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। कद काठी, हुलिया और कपड़े से किसी तरह शिनाख्त हो सकी। घटना सदर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद स्थित पूर्णिया-बनमनखी रेलखंड की है। मृतक की पहचान सुपौल जिले के छातापुर निवासी सम्मत उरांव(19) के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही सदर और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। खाना खाने के बाद निकला था परिजनों ने बताया कि सम्मत उरांव करीब तीन महीने पहले अपनी बहन मंजू कजूर के घर हुसैनाबाद आया था। यहां रहकर गुलाबबाग मंडी में मजदूरी का काम करता था। रोजाना की तरह कल रात काम खत्म कर घर लौटा था। खाना खाने के बाद उसने टहलने की बात कही और घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों को लगा कि वह दोस्तों के साथ कहीं रुक गया होगा। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला। उसे खोजने घर के सभी सदस्य अलग अलग जगहों पर निकले। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने की खबर मिली। ट्रेन की चपेट में आने से गई जान लाश मिलने की सूचना पर सभी सदस्य रेलवे पटरी के पास पहुंचे। वहां पहले से लोगों की काफी भीड़ लगी थी। शव के करीब जाने पर कद काठी, चेहरे और कपड़े से उन्होंने लाश की शिनाख्त की। प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि वे रोजाना की तरह रात में टहलने निकले थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सांसद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि आदिल आरजू भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
ट्रेन से कटकर सुपौल के युवक की मौत:पूर्णिया में रात को खाना खाकर वॉक पर निकला था, अगले दिन क्षत विक्षत अवस्था में मिली लाश