Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रेन हुई लेट तो रेलवे देगा मुफ्त खाना, जानें क्या रहेगा नाश्ते का मैन्यू

ट्रेन हुई लेट तो रेलवे देगा मुफ्त खाना, जानें क्या रहेगा नाश्ते का मैन्यू

Indian Railways: कोलकाता. बंगाल समेत पूरे भारत में ट्रेनों का समय पर न पहुंचना एक आम समस्या है. कभी-कभी ट्रेन 10 मिनट लेट हो जाती है, कभी आधा घंटा. कभी-कभी यात्रियों को ट्रेन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. देखा गया है कि ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रात गुजारनी पड़ती है. कई बार उन्हें खाने पर अतिररिक्त खर्च करने पड़ते हैं. हालांकि, ऐसे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने कई सुविधाएं दे रखी हैं.

IRCTC उपलब्ध कराता है खाना

भारतीय रेलवे के अनुसार अगर ट्रेन लेट हो जाती है, तो यात्रियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती है. IRCTC ऐसे यात्रियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराता है. IRCTC के नियमों के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं. ट्रेन में देरी के आधार पर यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना, चाय या हल्का नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है. हालांकि, रेलवे की इस विशेष व्यवस्था के बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है.

क्या परोसा जाता है भोजन

यदि ट्रेन लंबी दूरी की होती है, तो रेलवे यात्रियों के लिए कुछ अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करता हैं. ट्रेन के तीन घंटे से अधिक लेट होने पर बिस्कुट आमतौर पर चाय या कॉफी के साथ परोसे जाते हैं. सुबह के नाश्ते या शाम के नाश्ते में मक्खन लगा टोस्ट, फलों का रस और चाय-कॉफी जैसे गर्म पेय शामिल हो सकते हैं. दोपहर के भोजन या रात के खाने में चावल, दाल, राजमा या छोले और अचार का एक पैकेट शामिल हो सकता है. कभी-कभी पूरी-सब्जी भी परोसी जाती है. नमक भी दिया जाता है.

टिकट वापसी का अवसर

मुफ्त भोजन के अलावा, कुछ मामलों में यात्रियों को टिकट का रिफंड भी मिल सकता है. यदि ट्रेन तीन घंटे से अधिक देरी से चलती है या उसके निर्धारित मार्ग में कोई बड़ा बदलाव होता है, तो यात्री टिकट रद्द करके रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. आप स्टेशन के प्रतीक्षालय का निःशुल्क उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) तैनात किए जा सकते हैं.

The post ट्रेन हुई लेट तो रेलवे देगा मुफ्त खाना, जानें क्या रहेगा नाश्ते का मैन्यू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles