बोकारो | झारखंड सरकार के निर्देशानुसार डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में बालिकाओं के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीभी) टीकाकरण को लेकर एक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा समय पर टीकाकरण के महत्व को समझाना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा एचपीभी संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एचपीभी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है और किशोरावस्था में लेना अधिक लाभकारी है।

