Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डीजे पर प्रतिबंध,नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई-DM:होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने की अपील


जमुई में होली और रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शनिवार को श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवीन ने की, जिसमें पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी नवीन ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रवि कांत सिन्हा, एसडीएम सौरव कुमार, डीटीओ सुनील कुमार, डीईओ दयाशंकर सिंह, मध्य निषेध पदाधिकारी सुभाष कुमार, झाझा डीएसपी राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार, अभियंता मिथिलेश कुमार और डीपीआरओ डॉ. मेनका सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अशोका पब्लिक स्कूल के चैयरमेन अशोक सिंह, समाजसेवी राजू भाइलोटि, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, समाजसेवी मोहम्मद गफारी और नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम सहित कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि होली प्रेम और एकता का पर्व है, जिसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशील चौक-चौराहों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जानकारी दी। शांति समिति की बैठक के बाद एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। अंत में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं और उपस्थित लोगों से मिलकर सौहार्द का संदेश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles