Tuesday, August 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डेटा एंट्री ऑपरेटर की हड़ताल चौथे दिन भी जारी


झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के बैनर तले राज्यभर के 372 डेटा एंट्री ऑपरेटर अपनी एक प्रमुख मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संघ की मांग है कि सभी डेटा एंट्री ऑपरेटर को लेबल 7 में शामिल कर उसी के अनुरूप मानदेय और अन्य लाभ प्रदान किया जाए। संघ के अनुसार डेटा एंट्री ऑपरेटर लंबे समय से मिशन की विभिन्न योजनाओं और कार्यालयीय कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभागीय स्तर पर डेटा प्रबंधन,ऑनलाइन एंट्री,रिपोर्ट तैयार करने और योजनाओं से जुड़े तकनीकी कार्यों में ऑपरेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद उन्हें लेवल 7 के लाभ से अब तक वंचित रखा गया है। जब तक लेबल 7 ऑपरेटर में शामिल करने का ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और इसका आधिकारिक पत्र जारी नहीं होता,तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने और राजनीतिक स्तर पर समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से संघ की ओर से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को भी ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने दोनों विधायकों से ऑपरेटर की मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने तथा लेवल 7 में शामिल कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles