Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तड़ीपार कुख्यात अपराधी 'चटनी डॉन' जमशेदपुर से गिरफ्तार:सोनारी पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई, जिला निष्कासन का उल्लंघन


जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करते हुए चोरी-छिपे अपने पैतृक घर में रह रही थी। सिटी एसपी कुमार शिवाशीश ने बताया कि 10 मार्च की रात करीब 10 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती स्थित सुनील सिंह के घर में कुछ अपराधी एक बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। इस सूचना के आधार पर सोनारी थाना में सनहा दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मौजूद अन्य संदिग्ध लोग फरार हो गए पुलिस टीम ने मध्यरात्रि में ग्वाला बस्ती इलाके में छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले वहां मौजूद अन्य संदिग्ध लोग फरार हो गए। सुनील सिंह के घर की तलाशी के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी किसी प्रकार का वैध अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। उसने स्वीकार किया कि जिला निष्कासन के बावजूद वह सोनारी थाना क्षेत्र में अपने घर में रह रही थी। सिटी एसपी ने बताया कि झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत जिला निष्कासन आदेश का उल्लंघन करना एक संज्ञेय और दंडनीय अपराध है। गिरफ्तार आरोपी प्रिया सिंह उर्फ ‘चटनी डॉन’ ग्वाला बस्ती, सोनारी की निवासी है। उसके खिलाफ सोनारी थाना में रंगदारी, मारपीट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद ‘चटनी डॉन’ ने पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया और गाली-गलौज करने लगी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे नियंत्रित किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles