Friday, April 24, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत:खेलने के दौरान चला गया गहरे पानी में, बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजन ले गए शव


चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक मुंडन संस्कार के दौरान तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में हुई, जहां बच्चा अपने रिश्तेदार के घर आया था। डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील कुमार (8) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सदर थाना क्षेत्र के सलैया गांव का निवासी था। सुनील अपनी बुआ के घर पकरिया गांव में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घटना के संबंध में बताया गया कि सुनील अपनी बुआ के साथ गांव के एक तालाब पर गया था। बुआ कपड़े धोने में व्यस्त थी, जबकि सुनील तालाब के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी में उतर गया और गहरे हिस्से में चला गया। गहराई का अंदाजा न होने के कारण सुनील डूबने लगा। जब तक बुआ और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव को अपने साथ ले लिया। परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने सुनील की जांच की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि इस मामले की अब तक पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजन शव लेकर अपने गांव सलैया की ओर निकल गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles