Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तीन दिनों तक चलेगा : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से आयोजन, 10 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी को सर्टिफिकेट वितरण किया


गन्नीपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में अव्यवस्था और कड़ी धूप का असर साफ दिखाई दिया। मेले में पहुंचे बच्चों और अभिभावकों को तेज धूप के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बच्चे कुर्सियों पर बैठने के बजाय छांव की तलाश में इधर-उधर खड़े नजर आए। एजुकेशन रिपोर्टर | मुजफ्फरपुर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की ओर से आईटीआईटी गन्नीपुर में तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापा र मेला” का आयोजन किया गया है। शुभारंभ डीएम सुब्रत कुमार सेन ने आईटीआई के प्राचार्य प्रमेश पराशर व जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय कुमार के साथ किया। एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय मुजफ्फरपुर के सहायक निदेशक अंबुरी सालिमु राजुलु ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में एमएसएमई-डीएफओ के अन्वेषक भीमसेन भी उपस्थित रहे। इस मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व आधुनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। 3 दिवसीय मेले में विभाग की ओर से कारीगरों व उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन व संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क के लिए मंच प्रदान किया गया है। प्रदर्शनी में 10 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थी को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। 18 विभिन्न ट्रेड से 54 स्टॉल लगाए गए हैं। यह प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला 15 मार्च तक आयोजित चलेगा, जिसमें आम नागरिकों को विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शन का अवलोकन करने व उद्यमियों से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में ही अव्यवस्था दिखी। मंच पर पंडाल की व्यवस्था की गई थी। अतिथि व विभागीय अधिकारी छांव में बैठे रहे। दूसरी ओर से बच्चे धूप में परेशान नजर आए। बीच में रखी कुर्सी पर बच्चे कुछ देर बैठे, फिर धूप के कारण स्टॉल के किनारे जाकर खड़े हो गए। स्टॉल लगाने वाले भी व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट दिखे। कहना था कि पीने के लिए पानी का इंतजाम सही नहीं है। हालांकि, मेला स्थल के बाहर 20 लीटर वाला पानी का बोतल रख दिया गया था। जैसे-तैसे दिन बीता, लेकिन अंतिम समय में इसकी शिकायत विभागीय लोगों से भी कर दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles