![]()
सावन की तीसरी सोमवारी पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए मंदिर में भारी भीड़ जुटी थी। जलाभिषेक को लेकर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।
