Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में झामुमो कार्यकर्ता का सड़ा-गला शव खेत से मिला:30 सितंबर से थे लापता, पुलिस हत्या और हादसे दोनों ही एंगल से कर रही जांच


पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा गांव निवासी व झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश मुर्मू (50) का सड़ा-गला शव गुरुवार को सुरजबेड़ा गांव के पास एक धान के खेत से मिला। वह 30 सितंबर से लापता थे। शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी सड़ चुका था। गुरुवार को सुरजबेड़ा गांव का एक किसान अपने मवेशियों के लिए घास काटने खेत गया था। तभी उसे धान के खेत में एक सड़ा-गला शव दिखा। वहीं, शव के आसपास दुर्गंध फैली हुई थी। उसने ग्रामीणों और मुखिया शिव टुडू को जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव , लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार, मालपहाड़ी ओपी प्रभारी विवेक कुमार और सिमलोंग ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। मृतक की पत्नी कुइंडी मरांडी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं रिपोर्ट में उन्होंने उल्लेख किया था कि दिनेश मुर्मू बीमार थे और इलाज के लिए कथित सूरजबेड़ा स्थित झोला छाप चिकित्सक के यहां 30 सितंबर को भर्ती करवाया था। चार बजे उन्हें छुट्टी करवाने पत्नी गई थी। चिकित्सक का फीस जमा करने चिकित्सालय के अंदर गई। इसी बीच पति दिनेश मरांडी वहां से गायब हो गए। परिजनों ने उनकी वापसी का इंतजार किया। वहीं, शव मिलने से उनके परिजन काफी गमगीन देखे गए। थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस हत्या या हादसे समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles