बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र कुमार रोशन को 24 स्टैंड जिसमें पहले राजद नेता तेज प्रताप यादव रहते थे। इस आवास परिसर में रखा एक बड़ा लालटेन हटवाकर कूड़े के ढेर में फेंकवा दिया गया, जिसके बाद इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। लालटेन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का चुनाव चिन्ह है। मंत्री लखेंद्र पासवान ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘अब बिहार में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। लोगों ने इसे कूड़ा-करकट समझकर कचरे के ढेर पर फेंक दिया।’ लालटेन युग समाप्त, वेपर लाइट का जमाना है- लखेंद्र पासवान लालटेन फेंकने मामले में मीडिया के सवाल पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा, ‘सुबह हम इको पार्क से लौट रहे थे। हमने देखा एक नौजवान लड़का उस लालटेन को खींचकर रोड पर फेंक रहा था। हमने उससे पूछा कि क्यों फेंक रहे हो, उसने कहा इसकी कोई आवश्यकता नहीं है अब घर में रखने की।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार की जनता ने ही लालटेन युग को समाप्त कर दिया है। डबल इंजन की सरकार है। वेपर लाइट का जमाना है। अभी बिजली बिहार में 18 से 22 घंटा के करीब रहती है।’ तेज प्रताप यादव ने लालटेन कब का फेंक दिया- लखेंद्र पासवान तेज प्रताप यादव इस आवास पर रहते थे, ना जाने कचरा के ढेर पर इस लालटेन को छोड़कर कैसे चले गए। तेज प्रताप यादव ने लालटेन तो कब का फेंक दिया था। लालटेन को देखकर ही बिहार के जनता को डर लगता है। जंगलराज याद आ जाता है।
तेज प्रताप के पुराने आवास से मंत्री ने हटवाया लालटेन:मंत्री लखेंद्र पासवान का राजद पर निशाना, बोले-जनता ने लालटेन युग समाप्त किया, वेपर लाइट का जमाना