Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

थावे मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत:पेट्रोल भरवाकर लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी


गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में टोल टैक्स के पास एक सड़क हादसे में थावे मंदिर के एक पुजारी की मृत्यु हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से दुर्घटना हुई, जिसमें बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर लौटते समय हुई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के चित्तू टोला गांव निवासी राज किशोर पांडेय के पुत्र अनूप कुमार के रूप में की गई है। घायलों में मुन्ना पांडेय के पुत्र राज किरण और महावीर पांडेय के पुत्र श्रीयांशु पांडेय शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने मदद के लिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थावे मंदिर के पुजारी की मृत्यु की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles