Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दंपती की हत्या मामले में 2 नाबालिग गिरफ्तार, एक माह पहले 100 रुपए में खरीदा था चाकू


पीरबहोर थाना इलाके के लालबाग मोहल्ला में सेल्समैन नवाज आलम की चाकू से गोदकर हत्या करने और उनकी पत्नी नाजिया परवीन को घायल करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को बेगूसराय निवासी उसकी मौसी के घर से, जबकि उसके सहयोगी को पटना से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल, खून से सनी टी-शर्ट और जींस बरामद हुए हैं। पुलिस ने चाकू को कवैंडिश हॉस्टल के पास से और अन्य सामान एनआईटी घाट के पास गंगा किनारे से बरामद किया है। आरोपी ने एक महीने पहले ही गांव से धारदार चाकू 100 रुपए में गांव से खरीदकर लाया था और उसे राजेंद्रनगर रोड नंबर एक स्थित घर में रखा था। उसने अपने सहयोगी को हत्या की योजना बताई थी। आरोपियों ने शनिवार सुबह वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी मृतक की भतीजी को परेशान करता था। इसका विरोध करने पर उसने दंपती के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। अभी नाजिया परवीन का इलाज चल रहा है। दोनों आरोपी और मृतक की भतीजी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें रिमांड होम भेज दिया गया है। इस मामले में टाउन एसडीपीओ वन राजेश रंजन और पीरबहोर थानेदार सज्जाद गद्दी ने अच्छा काम किया है। हत्या करने के बाद एनआईटी घाट गया हत्या करने के बाद वह घटनास्थल से भागकर एनआईटी घाट चला गया। वहां खून से सनी टी-शर्ट के दोनों बांह और जींस को काटकर गंगा में फेंक दिया। करीब 12 बजे उसने सहयोगी को फोन कर बताया कि हत्या कर दी है। जहां चाकू फेंका था, उसकी भी जानकारी दी। सहयोगी की सूचना पर चाकू, टी-शर्ट और जींस बरामद किया गया। मौसी के घर जाकर कहा-घूमने आया हूं घटना को अंजाम देने से पहले उसने बैग में पैंट-शर्ट रख ली थी। उसने एनआईटी घाट पर कपड़ा भी बदला। फिर वहां से पैदल आया और ऑटो से गायघाट चला गया। उसके बाद बस से बेगूसराय में अपनी मौसी के घर चला गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो वह अपनी दूसरी मौसी के घर चला गया। वहां जाकर उसने बताया कि घूमने आया हूं। एक-दो दिन रहना है। फिर चला जाऊंगा। थोड़ी देर में पीरबहोर थाना पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ वहां पहुंच गई और उसे दबोच लिया। एक माह पहले किया था पथराव एक माह पहले मुख्य आरोपी ने मृतक के घर पर पथराव किया था। उस दिन नवाज और उसके भाई ने मारपीट की थी। इसको लेकर वह नाराज था। शुक्रवार की सुबह को पत्थर फेंका, जिसपर नवाज और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी। शनिवार को वह अकेले आया और घर में घुसकर दंपती पर चाकू से वार कर दिया। नवाज की मौत हो गई, जबकि उसकी प|ी गंभीर रूप से घायल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles