Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में नाबालिग लड़की सकुशल बरामद:पिता ने गांव के युवक पर भगाने का लगाया था आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


दरभंगा के बिरौल इलाक से लापता नाबालिग लड़की(14) को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के बाद जेल भेजदिया गया है, जबकि लड़की को बाल सुधार गृह भेजा गया है। किशोरी के पिता ने 11 मार्च को बिरौल थाना में आवेदन देकर बेटी के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 9 मार्च को अपने परिवार के साथ ससुराल कहुआ गांव गया था। 10 मार्च की सुबह उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। नाबालिग का बयान दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। थानाध्यक्ष चंद्रमणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही मामले में आरोपी बाबूलाल चौधरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग का बयान दर्ज कराने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles