Sunday, August 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में रविवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन:अमर शहीद-स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई; बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल


दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस पर रविवार देर शाम जिला प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, सामूहिक नृत्य, वाद्य संगीत, नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थाओं की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अमर शहीदों-स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। देशभक्ति गीतों और सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे प्रेक्षागृह को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। कलाकारों का बढ़ाया हौसला कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। मंच संचालन राम बुझावन यादव ने प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया। उन्होंने प्रत्येक प्रस्तुति का परिचय देते हुए दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles