Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में सड़क हादसे में बुलेट सवार 3 की मौत:एक मृतक सेना का जवान था, रोड किनारे पहले से खड़े ट्रक से हुई टक्कर


दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में शनिवार शाम स्टेट हाइवे-56 स्थित धबौलिया पुल पर भीषण सड़क हादसे में बुलेट सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान–फुलतोरा मुख्य सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। मृतकों की पहचान कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बड़गांव निवासी सीनियर जर्नलिस्ट अरुण कुमार राय के छोटे बेटे भारतीय सेना के जवान 30 साल के अखिलेश कुमार राय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के धबौलिया निवासी स्वर्गीय राम सिंह के 38 साल के बेटे पंकज राय और केवटगामा पंचायत के भरडीया गांव के रहने वाले संतोष यादव के बेटे 32 वर्षीय बादल यादव के रूप में हुई है। धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर जा रहे थे तीनों प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धबौलिया पुल पर पहले से खड़ी एक ट्रक के पीछे उनकी तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुशेश्वरस्थान पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर फैलते ही उनके गांवों में कोहराम मच गया। सेना के जवान और पत्रकार परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हादसे में जान गंवाने वाले अखिलेश कुमार राय भारतीय सेना में कार्यरत थे। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे। बेटे की असमय मौत से पत्रकार अरुण कुमार राय के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं पंकज राय और बादल यादव के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया खड़ी ट्रक से टक्कर के कारण हादसा हुआ है। दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा ट्रक की पहचान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुशेश्वरस्थान–फुलतोरा सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा सरकारी प्रावधानों के अनुसार हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। देर शाम तक पुलिस और प्रशासन सड़क जाम हटवाने तथा स्थिति को सामान्य बनाने में जुटे रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles