Home india दरभंगा में 4 दिन से युवक लापता:दोस्तों के साथ मेला घूमने गया...

दरभंगा में 4 दिन से युवक लापता:दोस्तों के साथ मेला घूमने गया था, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल; प्रशासन से लगाई गुहार

0


दरभंगा के कमतौल गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। लापता युवक की पहचान विवेक कुमार(20) के तौर पर हुई है। पिता पप्पू पासवान ने बताया कि 26 मार्च को रात करीब 9 बजे घर से मेला देखने के लिए अहिल्यास्थान गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। अपने स्तर से काफी खोजबीन की। रिश्तेदार और आसपास के गांवों में भी देखा लिया। मेलास्थल पर अनाउंसमेंट भी कराया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। विवेक इंटर तक पढ़ाई कर चुका है। 1 बहन और 2 भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके चलते पढ़ाई छोड़कर मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। हमलोग परेशान हो चुके हैं, पता नहीं मेरा बेटा कहां और किस हाल में होगा। मां का रो-रोकर बुरा हाल मां रेणु देवी ने बताया कि विवेक मेला जाने की बात कहकर घर से निकला था। जाते समय मुझसे कहा कि आप दूसरे दिन जाइएगा। मैं दोस्तों के साथ घूमकर आता हूं। चार दिनों से बेटे की चिंता में खाना-पीना तक नहीं कर पा रही हैं। लगातार उसकी याद में रो रही हूं। संभावित जगहों पर तलाश की जा रही है वहीं, इस संबंध में कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन मिला है। युवक की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version