Tuesday, October 6, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा- 26 लाख लेकर जमीन दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराया:रकम मांगने पर मारपीट और पिस्टल दिखाकर धमकी देने के आरोप, FIR दर्ज; जांच जारी


दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 26 लाख रुपए लेने, बाद में उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री करने और रकम वापस मांगने पर मारपीट व पिस्टल दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव निवासी अखिलेश कुमार ने कमतौल थाना में बहुआरा बुजुर्ग गांव निवासी स्व. गयासुद्दीन के बेटे मो. इफ्तेखार अहमद उर्फ सच्चू अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 6 कट्ठा 12 धुर जमीन का 26 लाख में हुआ था सौदा प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने कमतौल थाना और केवटी प्रखंड क्षेत्र के रघौली माधोपट्टी मौजा स्थित खाता संख्या 1621, खसरा संख्या 249, रकबा 6 कट्ठा 12 धुर जमीन को अपना बताते हुए 6 लाख 25 हजार रुपए प्रति कट्ठा की दर से सौदा किया था। आरोप है कि 16 जुलाई 2026 को गवाहों की मौजूदगी में अखिलेश कुमार से 15 लाख रुपए नकद, 5 लाख रुपए का चेक और 6 लाख रुपए अपने बैंक खाते में बतौर अग्रिम लिए गए। इसके साथ एक हजार रुपए के स्टांप पेपर पर लिखित महदानामा भी तैयार किया गया। चाची के नाम होनी थी जमीन की रजिस्ट्री प्राथमिकी में बताया गया है कि जमीन की रजिस्ट्री अखिलेश कुमार की चाची सुचित्रा सुमन के नाम करने पर सहमति बनी थी। इसके लिए 7 सितंबर को रजिस्ट्री शुल्क के रूप में 96,580 रुपए भी जमा कराया गया। लेकिन 8 सितंबर को रजिस्ट्री के लिए आरोपी रजिस्ट्री कार्यालय नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल भी बंद था या उसने फोन रिसीव नहीं किया। अखिलेश ने उसके घर जाकर भी तलाश की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। 10 सितंबर को दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री का आरोप अखिलेश के अनुसार, 11 सितंबर को उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी ने 10 सितंबर को वही जमीन ल.ना.मि.वि.वि. थाना क्षेत्र के आजमनगर अल्फगंज निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र विकास कुमार के नाम रजिस्ट्री कर दी है। इसके बाद 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे अखिलेश अपने परिचितों के साथ आरोपी के घर पहुंचे। प्राथमिकी के अनुसार, वहां आरोपी ने जमीन विकास कुमार के नाम रजिस्ट्री करने की बात स्वीकार की, लेकिन अखिलेश से ली गई रकम लौटाने से इनकार कर दिया। रकम मांगने पर मारपीट और पिस्टल दिखाने का आरोप अखिलेश ने आरोप लगाया है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले की जांच कमतौल थाना के अपर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार कर रहे हैं। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच और मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles