दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक में रविवार शाम आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे, शराब की बोतलें, लाठी और रॉड बरामद किए हैं। मृतक की पहचान बिहटा के मुस्तफापुर निवासी स्वर्गीय विद्या राय के 16 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार के रूप में हुई है। नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ ताराचक स्थित ननिहाल में किराए के मकान में रहता था। नितिन के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें नितिन को गोली लगने की सूचना मिली थी। देखें तस्वीरें… बड़े बेटे की भी एक साल पहले हुई थी मौत बेटे की मौत की खबर सुनकर मां परमिता देवी सदमे में थीं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले उनके बड़े बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और नितिन ही उनका एकमात्र सहारा था। गोलीबारी में आनंद बाजार निवासी 68 वर्षीय विजय कुमार और सन्नी कुमार भी घायल हुए हैं। विजय कुमार को हाथ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि सन्नी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एसआईटी का गठन किया गया सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच सुबह भी मारपीट हुई थी, उसी विवाद ने शाम को हिंसक रूप ले लिया। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
दानापुर- 2 गुटों में झड़प-फायरिंग, किशोर की मौत:दो लोग घायल; मौके से आठ खोखे, शराब की बोतलें, लाठी और रॉड मिलीं