Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, दो पाली में एग्जाम:रिपोर्टिंग टाइम के बाद एग्जाम हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी, वोटर आईडी अनिवार्य


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से दारोगा भर्ती के 1799 पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा आज आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर आयोग ने राज्य के 5 जिलों पटना, गया, दरभंगा, भागलपुर और पूर्णिया में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोग की ओर से परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे तय की गई है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 बजे रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आयोग ने कई जरूरी निर्देश जारी किए हैं। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी लाना अनिवार्य किया गया है। बिना पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। आयोग ने मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो उसकी परीक्षा तत्काल रद्द की जा सकती है।
OMR शीट भरने में बरतनी होगी सावधानी आयोग ने अभ्यर्थियों को OMR शीट पर रोल नंबर और अन्य विवरण बेहद सावधानी से भरने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर भरने को कहा गया है।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी BPSSC ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए हैं, ताकि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक संचार को रोका जा सके। साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम भी लागू किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़न दस्ते लगातार औचक निरीक्षण करेंगे। आयोग ने साफ कहा है कि नकल, फर्जीवाड़ा या अनुचित साधनों के इस्तेमाल की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मार्च में आया था PT परीक्षा का रिजल्ट BPSSC ने 1799 दारोगा पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (PT) का रिजल्ट मार्च 2026 में जारी किया था। इस परीक्षा में करीब 7.26 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग की ओर से जारी परिणाम में 35 हजार से अधिक उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। PT परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही आज आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles