Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दिघिया पल्ली में मिस्सा आराधना हुई, विश्वासियों से मिले आर्चबिशप विंसेंट आइंद बोले-


रांची| कैथोलिक महाधर्मप्रांत के जीसस यूथ के लिए ‘जागो’ प्रोग्राम का फॉलोअप कार्यक्रम संत जॉन्स विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद भी शामिल हुए। महाधर्माध्यक्ष ने जीसस यूथ के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया और उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने चालीसा के दौरान परहेज की महत्ता पर बल दिया, खासकर उन आदतों से बचने की सलाह दी जो इंसान को गुलाम बना देती हैं। वहां उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए महाधर्माध्यक्ष ने प्रार्थना के सही अर्थ को समझाया, यह बताते हुए कि ईश्वर की वाणी सुनने के लिए मन का शांत होना जरूरी है। उन्होंने विवाह को पवित्र बंधन बताया और युवाओं को जीवन साथी के चुनाव में ईश्वर को केंद्र मानने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फा. अंजलूस एक्का, फा. दीपक किंडो, फा. संतोष, फा. विंसी, फा. असीम मिंज और जीसस यूथ के सदस्य भी उपस्थित थे। सिटी रिपोर्टर | रांची रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद रविवार को दिघिया पल्ली के रोगो पहुंचे व इस ग्राम की छोटी कलीसिया के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने वहां के विश्वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। आर्चबिशप विंसेंट आइंद अपनी जिम्मेदारी का भली भांति निर्वाहन करते हुए आज रोगो ग्राम के विश्वासियों का हाल खबर जानने पहुंचे। वहां उन्होंने विश्वासियों के लिए मिस्सा बलिदान अर्पित किया। उन्होंने अपने धर्मोपदेश में कहा कि “चालीसा काल घमंड, ईर्ष्या, लालच आदि दुर्गुणों को त्यागने का समय है। साथ ही यह काल हमारे आध्यात्मिक साधना के प्रशिक्षण का समय है। इस काल में हम विशेष प्रार्थना, साधना, उपवास करते हैं और जीवन भर ऐसा ही करते हुए जीवन यापन करने का प्रण लेते हैं।” ज्ञात हो कि रोगो ग्राम रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है, क्योंकि 100 साल पहले इससे स्थान पर मिशनरी कार्य आरंभ हुआ। मिस्सा समाप्ति पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने विश्वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अपने संबोधन में रोगो ग्राम के विश्वासियों को एक ख्रीस्तीय जीवन जीने व दूसरों के सम्मुख आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने लघु ख्रीस्तीय कम्युनिटी स्थापित करने का अपना सपना बताया। आर्चबिशप के रोगो ग्राम का दौरा यादगार पल बना, क्योंकि वहीं के विश्वासी इसकी प्रतीक्षा में थे। मौके पर फा. आनंद कुमार भेंगरा, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फा. असीम मिंज पल्ली व रोगो ग्राम के विश्वासी में शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles