Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दीघा में सुरेंद्र साव हत्याकांड में मृतक का भाई गिरफ्तार:जमीन विवाद में शूटर से कराई थी हत्या, आरोपी डॉक्टर समेत दो फरार; छापेमारी जारी


पटना के दीघा इलाके में गैस चूल्हा दुकानदार सुरेंद्र साव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मृतक के भाई निरंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर सुरेंद्र साव की गोली मारकर हत्या की गई थी। शूटर के जरिए सुरेंद्र की कराई हत्या बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शूटर के जरिए सुरेंद्र साव की हत्या कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया है। वह इस हत्याकांड में नामजद आरोपी है। हत्या के पीछे जमीन विवाद पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी निरंजन को गया से अरेस्ट किया गया है। डॉक्टर के साथ साजिशन हत्या कराई थी। फिलहाल पूछताछ जारी है। इस हत्याकांड में अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इनमें नामजद आरोपी निरंजन कुमार की पत्नी और पड़ोसी डॉक्टर रमेश शामिल हैं। दोनों घटना के समय से ही फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही हत्या में शामिल शूटर और अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles