Wednesday, October 21, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत:गोपालगंज में बाइक सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती


गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के पास एनएच 27 पर हुआ। मृतका की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बलूहीबाजार गांव निवासी हरिकिशन राम का बेटा बुलेट कुमार(31) के रूप में हुई है। बाइक से गोपालगंज आने के दौरान हादसा बुलेट कुमार अपने चचेरा भाई संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से गोपालगंज आ रहे थे। इसी बीच वह जैसे ही दानापुर एनएच 27 पर पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया। जबकि बाइक सवार दिनों सड़क पर गिर कर लहूलुहान होकर जख्मी हों गए। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद बुलेट के मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles