Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दीदी को चुनाव आयोग का झटका: चीफ सेकरेट्री, होम सेकरेट्री के बाद अब DGP और पुलिस कमिश्नर की भी छुट्टी, टीएमसी का पारा चढ़ा, इन्हे दी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासनिक और पुलिस ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों को हटाकर नई नियुक्तियां की गई हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
________________________________________
नयी दिल्ली/16.3.26।  विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के तुरंत बाद राज्य के कई शीर्ष अधिकारियों को उनके पदों से हटाने और नए अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। आयोग ने ममता के खास अधिकारी रहे पुलिस महानिदेशक (DGP) और कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत कई शीर्ष अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य के शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को उनके पदों से हटा दिया था।

चीफ सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी को हटाने से विवाद
चुनाव आयोग के आदेश के तहत राज्य की चीफ सेक्रेटरी नंदिनी चक्रवर्ती को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुष्यंत नरियाला को नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा राज्य के होम सेक्रेटरी जगदीश प्रसाद मीणा को भी पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संघमित्रा घोष को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, होम एंड हिल अफेयर्स बनाया गया है।

पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव

प्रशासनिक फेरबदल के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राज्य के डीजीपी पीयूष पांडेय को उनके पद से हटाकर सिद्ध नाथ गुप्ता को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।इसके अलावा कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार को भी पद से हटाकर अजय कुमार नंद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उन्हें चुनाव समाप्त होने तक चुनाव से जुड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

नए मुख्य सचिव बने दुश्मंत नारियाला

नए मुख्य सचिव दुश्मंत नारियाला इससे पहले राज्य के उत्तर बंगाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी संभाली है। इसके अलावा वह सिंचाई विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी देख चुके हैं।

नई गृह सचिव बनीं संघमित्रा घोष

नई गृह सचिव बनीं संघमित्रा घोष इससे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव रही हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य की महिला और बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा तथा विभिन्न सामाजिक योजनाओं के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाली।

सिद्धनाथ गुप्ता नये डीजीपी

आयोग के ताजा आदेश के अनुसार, सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS 1992) को पश्चिम बंगाल का नया कार्यवाहक DGP एवं IGP नियुक्त किया गया है। वहीं, अजय कुमार नंद (IPS 1996) को कोलकाता पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा, अजय मुकुंद रानाडे को ADG (कानून-व्यवस्था) और नटराजन रमेश बाबू को DG (सुधारात्मक सेवा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles