![]()
नावाडीह एटलेन रोड स्थित होटल पाम इन में जन्मदिन की पार्टी के दौरान विवाद के बाद झरिया के अभिजीत सिंह (24) की पीटकर हत्या कर दी गई। 18 अक्टूबर की देर रात हुए हमले में गंभीर रूप से घायल अभिजीत की 19 अक्टूबर की सुबह दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता राज प्रकाश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चार संदिग्ध हिरासत में हैं। शिकायत के अनुसार, अभिजीत दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। वहां बरमसिया के सूरज यादव से कहासुनी हुई। आरोप है कि सूरज ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। रात दो बजे वह अपने साथियों के साथ होटल के पास पहुंचा। अभिजीत के बाहर निकलते ही आरोपियों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। अभिजीत के सिर पर बाइक पटक दी गई। हमलावरों पर सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और मोबाइल फोन लेकर भागने का भी आरोप है। अभिजीत को पहले असर्फी अस्पताल ले जाया गया, फिर दुर्गापुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत:धनबाद; जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद युवक की पीटकर हत्या
