Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गावती पुलिस ने 71 लाख का गांजा जब्त किया:कैमूर में छापेमारी कर 143 KG बरामद, मकान मालिक गिरफ्तार


कैमूर में दुर्गावती पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मधूरा गांव में की गई छापेमारी में करीब 71 लाख 52 हजार रुपये मूल्य का 143 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। कुल वजन 143.04 किलोग्राम था मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मधूरा गांव स्थित अशोक सिंह के गोदाम सह मकान में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल और दुर्गावती के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से अशोक सिंह के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान मकान से गांजे के 28 बंडल बरामद हुए, जिनका कुल वजन 143.04 किलोग्राम था। अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गृहस्वामी अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अशोक सिंह ने दावा किया है कि उसे गोदाम में रखे गांजे की जानकारी नहीं थी और यह खेप किसी अन्य व्यक्ति ने रखी थी। हालांकि, डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य तस्करों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles