Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन में कोलकाता पुलिस, गिरीश पार्क के थाना प्रभारी हटाये गये

कोलकाता से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

Girish Park OC Removed: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. चोरबागान पूजा पंडाल हादसे के बाद गिरीश पार्क के थाना प्रभारी को उनके पद से हटा दिया गया है. गिरीश पार्क के ओसी सुमित कुमार घोष की जगह खुफिया विभाग के अधिकारी हीरक दलपति को थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

महासप्तमी के दौरान पंडाल में मच गयी थी भगदड़

दुर्गा पूजा की महासप्तमी के दिन शनिवार (17 अक्टूबर 2026) को चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गयी थी. इसमें कुल 19 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये थे. घायलों में 14 लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बाकी लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

The post दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद एक्शन में कोलकाता पुलिस, गिरीश पार्क के थाना प्रभारी हटाये गये appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles