![]()
लोहरदगा | टायनी टास्क विद्यालय में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को दुर्गा पूजा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व से परिचित कराना, उनमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है।
दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
