Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पहाड़ी किनारे मिली लाश, रिश्तेदार के घर आया था, आत्महत्या या साजिश पर सस्पेंस


देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोकहरा जोड़ी मोड़ के समीप बागा पातर पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। वहीं कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रिश्तेदार के घर आया था सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के अल्हैया निवासी शालु साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जसीडीह में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। ऐसे में अचानक इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। साथ ही मृतक के रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जसीडीह थाना के एसआई ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles