Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर सदर अस्पताल में एक्सपायर्ड स्लाइन चढ़ाने का मामला:वार्ड इंचार्ज समेत ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नोटिस जारी, जांच शुरू


देवघर सदर अस्पताल में एक सड़क दुर्घटना के घायल मरीज को कथित तौर पर एक्सपायर्ड स्लाइन चढ़ाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है और शनिवार से मामले की जांच शुरू कर दी गई। सदर अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने इसे गंभीर लापरवाही बताया। उन्होंने इस मामले में वार्ड इंचार्ज सहित ड्यूटी पर तैनात सभी संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि एक्सपायर्ड स्लाइन मरीज तक कैसे पहुंची और उसे क्यों चढ़ाया गया। डॉ. सुषमा वर्मा ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के स्टॉक रूम और दवा भंडारण केंद्रों की भी जांच कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं कोई अन्य एक्सपायर्ड दवा या चिकित्सा सामग्री मौजूद न हो। हालांकि, अब तक की जांच में किसी अन्य एक्सपायर्ड दवा के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी जाएगी। उनके साथ विस्तृत चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन भी किया जा सकता है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles