Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देसी कट्टा-पांच कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:दरभंगा में 5 मोबाइल फोन जब्त, एक दिन पहले बदमाशों ने की थी फायरिंग


दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरना गांव निवासी गंगा राम मुखिया के बेटे मुकेश्वर मुखिया और राहुल मुखिया के रूप में हुई है। दोनों सहोदर भाई बताए जा रहे हैं। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 25 फरवरी को जमालपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में कांड संख्या 22/26 दर्ज कर जांच शुरू किया गया। जांच के दौरान सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी ब्रह्मपुर गांव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने 5 मोबाइल फोन किया जब्त सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थाना और जमालपुर थानाध्यक्ष क्रमशः गौरव प्रसाद और मुकेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालती देवी (पति दीनबंधु मुखिया) के घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जमालपुर फायरिंग कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में दारोगा दीपक चौधरी (जमालपुर), मानव शंकर (कुशेश्वरस्थान) सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles