Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देहदान के लिए मरणोपरांत सम्मानित हुए बेगूसराय निवासी:लोगों ने दी श्रद्धांजलि; पत्नी को सौंपा सर्टिफिकेट-स्मृति चिन्ह


बेगूसराय में दधीचि देहदान समिति की राज्य एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से पहसारा निवासी फूलेना प्रसाद सिंह के मरणोपरांत नेत्र दान और देहदान किए जाने पर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दी गई है। इस अवसर पर स्वर्गीय फुलेना सिंह की पत्नी सुशीला देवी को दधिचि देहदान समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वर्गीय फुलेना सिंह की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कमेटी के शैलेश महाजन ने उनके परिवार के कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि फुलेना बाबू ने नेत्रदान और देहदान कर अमृतत्व की प्राप्ति की है। उनकी ओर से नेत्रदान किए जाने से कई लोगों की आंखों की रोशनी आ गई है। इस अवसर पर जिला कमेटी के मुख्य संरक्षक दिलीप सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फुलेना प्रसाद सिंह एक सच्चे शिक्षक थे। जिन्होंने मृत्यु के उपरांत भी मेडिकल के छात्रों के लिए अपना देह दान कर योग्य चिकित्सक बनाने का काम किया है। ऐसे समाज से ही देश और अपना समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। नाम इतिहास के पन्नों में अमर हुआ श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष सुशील राय और सचिव निरंजन कुमार सिन्हा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिला में फुलेना बाबू ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपना देहदान किया है। इनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है। जिला में जब कभी भी देहदान की चर्चा होगा, फुलेना प्रसाद सिंह के नाम बिना अधूरा रहेगा। कार्यक्रम को इंद्रजीत राय औरनीरज कुमार ने भी संबोधित किया। मौके पर मृतक की पत्नी सुशीला देवी, बेटा पंकज कुमार, अंकुर कुमार, पुत्रवधु डॉक्टर सगीता राजन, मौसम कुमारी, देवेंद्र सिंह, नूतन कुमारी, संगम कुमारी, पूनम कुमारी, पौत्र अंकुर कुमार, सूरज, शिवेश रंजन, शिवम वत्स, भोला, प्रमोद, गणेश और रंजन आदि उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles