Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के कारोबारी से खनन-परिवहन पर सवाल:ईडी की पूछताछ में एलबी सिंह बोले-लाला से कोई कारोबारी संबंध नहीं


कोयला घोटाला में पीएमएलए के तहत जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर सोमवार को धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उनसे कोयले के खनन, परिवहन व कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई। ईडी ने जब्त डिजिटल उपकरणों को एलबी सिंह के सामने अनलॉक कराया और उनमें मौजूद दस्तावेजों को निकाला। कोयला तस्करी से जुड़े हवाला लेन-देन और कोयला माफिया अनूप माजी उर्फ लाला से संभावित संबंधों के बारे में पूछताछ की। एलबी सिंह ने लाला से किसी भी प्रकार के कारोबारी संबंध होने से इनकार किया है। यह घोटाला झारखंड व प. बंगाल से जुड़ा है। ईडी ने चार अलग-अलग ईसीआईआर) दर्ज किया है। आरोपियों पर अवैध कोयला खनन, परिवहन, भंडारण और अवैध तरीके से कोयले की खरीद-बिक्री के आरोप हैं। छापे में मिले दस्तावेज के आधार पर जांच एजेंसी कर रही पूछताछ
ईडी ने 21 नवंबर 2025 को धनबाद और दुमका में एलबी सिंह और उनके करीबियों से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में 2.20 करोड़ नकद और 150 से अधिक जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर एजेंसी ने एलबी सिंह से विस्तृत पूछताछ की है। जिन ठिकानों से दस्तावेज मिले थे, उनमें एलबी सिंह के अलावा अनिल गोयल, संजय खेमका और अमर मंडल तथा उनके करीबी शामिल थे। ईडी ने इससे पहले भी डिजिटल उपकरण खोलने और अन्य बिंदुओं पर पूछताछ के लिए एलबी सिंह को समन किया था, लेकिन तब उन्होंने बीमारी का हवाला देकर समय मांगा था। बाद में उन्हें 9 मार्च को रांची कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles