Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के बहियारडीह में उपद्रवियों का हमला, फायरिंग:घर-दुकान में तोड़फोड़, पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात


धनबाद में पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के जोगीडीह और बहियारडीह गांव के बीच हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि जोगीडीह की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया था। अवैध खनन गतिविधियों से पानी की आपूर्ति बाधित
डीएसपी के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि बहियारडीह के कुछ लोग अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त हैं और उन्हीं की वजह से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और बाद में झड़प में बदल गया। दूसरे पक्ष ने बहियारडीह के दीपक कुमार साव के घर और दुकान पर हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। प्रारंभिक जांच में विपक्षी पक्ष की ओर से दो राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किए हैं। उपद्रवियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की: दीपक
भुक्तभोगी दीपक कुमार साव ने बताया कि मंगलवार को अचानक जोगीडीह बस्ती से करीब 50 से 60 लोग उनके घर और दुकान के सामने पहुंच गए। आते ही उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी और आसपास खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की। दीपक ने कहा कि परिवार के लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल
डीएसपी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस वाहन पर पथराव किए जाने की भी जानकारी मिली है, जिससे बरोरा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शीशा टूट गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध खनन के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों को तत्काल बंद कराया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles