Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में करंट लगने से युवक की मौत:बड़की बौआ तालाब के पास हुआ हादसा, बिजली का तार जोड़ने के दौरान लगा करंट


धनबाद में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नावा डीह निवासी विशाल कुमार हाड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना धनबाद के बड़की बौआ स्थित तालाब के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार हाड़ी तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद जब वह तालाब से बाहर निकला तो पास में लगे मोटर को चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि एसएनएमएमसीएच पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली का तार जोड़ने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles