Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में तीसरे दिन भी धरना जारी:सड़क धंसने के विरोध में कारोबार ठप, मरम्मत की मांग; चक्का जाम करने की चेतावनी


धनबाद के केंदुआडीह में धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क के धंसने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में 23 अप्रैल से स्थानीय ग्रामीण और व्यवसायी धरने पर बैठे हैं। सभी की मांग है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर आवागमन बहाल किया जाए और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्पष्ट योजना बनाई जाए। धरने को आज धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का भी समर्थन मिला। समर्थन में केंदुआ और करकेंद बाजार के व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे इलाके में कारोबार पूरी तरह ठप हो गया। बाजार बंद रहने से आम जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया धरना स्थल पर पहुंचे चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने प्रशासन और बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 11 दिन बीत जाने के बावजूद सड़क मरम्मत का कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। चैंबर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो पूरे जिले में चक्का जाम और बाजार बंद किया जाएगा। सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष पंकज भुवानिया ने आरोप लगाया कि केंदुआडीह क्षेत्र को ‘डेंजर जोन’ घोषित कर लोगों को जबरन बेलगड़िया शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है, जबकि वहां रोजगार के पर्याप्त साधन नहीं हैं। वहीं पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा राउत ने कहा कि पहले डीसी लाइन को बंद कर बाद में चालू किया गया था, तो इस सड़क को भी जल्द खोला जाना चाहिए। विधायक राज सिन्हा ने भी प्रशासन और बीसीसीएल के रवैये को नकारात्मक बताते हुए कहा कि जब तक सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles