Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बंद घर से करोड़ों की संपत्ति की चोरी:घर पर ताला लगा पूरा परिवार गया था मुंगेर, ज्ञान मुखर्जी रोड पर वारदात


धनबाद के ज्ञान मुखर्जी रोड स्थित एक बंद आवास में चोरों ने करोड़ों रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने मुंगेर गया हुआ था, जिसके लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। यह घटना धनबाद थाना क्षेत्र में हुई। गृह स्वामी विश्वजीत कुमार साव अपने परिवार के साथ घर बंद कर मुंगेर गए थे। उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने घर में सेंध लगाई। परिवार के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि चोर लगभग 10 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। गृह स्वामी विश्वजीत कुमार साव का दावा है कि नकद और गहनों के अलावा घर में रखी अन्य कीमती वस्तुओं को मिलाकर करीब 2 करोड़ रुपए की संपत्ति की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत बड़ी क्षति हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। गृह स्वामी की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है। बंद घरों को निशाना बनाकर हो रही चोरी की इन घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है, यह देखना बाकी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles