Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बंद घर से 22 लाख के गहने चोरी:अस्पताल कर्मी के परिवार की अनुपस्थिति में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम


धनबाद थाना क्षेत्र के धैया लाहबनी में एक बंद घर से चोरों ने लगभग 22 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। यह घटना अस्पताल कर्मी तरुण सिंह के आवास पर हुई। तरुण सिंह अपने पिता के इलाज के लिए चार दिन पहले पूरे परिवार के साथ रांची गए हुए थे। चोरों ने घर बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को तरुण सिंह परिवार सहित रांची से धैया स्थित अपने आवास लौटे। घर के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और दो अन्य दरवाजों के ताले भी टूटे हुए थे। परिवार ने अलमारी की जांच की तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। गृहस्वामी के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। घटना की सूचना मिलने पर तरुण सिंह ने धनबाद थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गृहस्वामी तरुण सिंह ने बताया कि उनके पिता के इलाज के कारण पूरा परिवार चार दिनों से रांची में था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारी से लगभग 22 लाख रुपए के गहने गायब थे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने यह नया घर दो साल पहले ही बनवाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles