Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में रंगदारी मांगने के आरोप में चार गिरफ्तार:गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी थी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, दो मोबाइल फोन जब्त


धनबाद पुलिस ने रंगदारी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में बरवाअड्डा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को 6 मई 2026 को गुलाम अंसारी ने बरवाअड्डा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अज्ञात अपराधियों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। छापेमारी दल का गठन किया गया मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह, बालक कुमार दास, मो. नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे और सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी बताया कि गुलाम अंसारी के अलावा, उन्होंने धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक से भी रंगदारी मांगने के लिए फोन किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और एक रियलमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की तलाश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles