Home india धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव, हंगामा:पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर,...

धनबाद में रामनवमी जुलूस पर पथराव, हंगामा:पुलिस ने भीड़ को किया तितर-बितर, स्थिति हुई नियंत्रित; क्षेत्र में पुलिस बल तैनात

0


धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह घटना धनबाद के भिखराजपुर में हुई, जहां रामनवमी का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर अचानक पथराव कर दिया। पथराव के कारण मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पहले स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, काफी देर तक हालात तनावपूर्ण बना रहे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग के बाद भीड़ हट गई। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version