Home india पटना के दलदली रोड में धू-धूकर जली बिल्डिंग:5 मिनट में लपटों से...

पटना के दलदली रोड में धू-धूकर जली बिल्डिंग:5 मिनट में लपटों से घिरा मकान, फायरकर्मियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान; ढाई घंटे में पाया काबू

0
पटना के दलदली रोड में धू-धूकर जली बिल्डिंग:5 मिनट में लपटों से घिरा मकान, फायरकर्मियों ने रेस्क्यू कर बचाई जान; ढाई घंटे में पाया काबू


राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित दलदली रोड में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 2:30 बजे की है, जब प्रेम कुमार नाम के शख्स के मकान में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के दुकानदार और घर मालिक अपने-अपने घरों से भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 5 मिनट में बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि महज 5 मिनट के भीतर पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। तेज लपटों को देख आसपास के दुकानदार और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल को लगी ढाई घंटे की मशक्कत अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि रात 2:30 बजे के करीब दलदली रोड से खबर मिली कि भीषण आग लगी है। सूचना के आधार पर फौरन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक पूरी बिल्डिंग आज की चपेट में आ गई थी। पतले रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में भी परेशानी हुई। आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। साइड से सीढ़ी लगाकर पानी की बौछार की गई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 5:30 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई। सामान जलकर खाक, बड़ा हादसा टला आग में घर के अंदर रखा फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि दमकल की समय पर कार्रवाई से आसपास के घरों में आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। मौके पर छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 10 दमकल गाड़ियां पहुंची थीं।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version